युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
नोएडा। मामूरा गांव में रहने वाले एक शख्स ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, मामूरा गांव के बृजेश कुमार के मकान की तीसरी मंजिल पर किराये पर रहने वाले मथुरा निवासी विवेक सिंह बघेल ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों का कहना है कि विवेक किसी बात को लेकर बीते कुछ दिनों से तनाव में रह रहा था। वहीं छलेरा के गली नंबर तीन में रहने वाले रोहित ने भी पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ब्यूरो