फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरडब्ल्यूए के साथ सर्किलवार समीक्षा बैठक करने की फोनरवा ने मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण के साथ आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं
विज्ञापन

नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा प्राधिकरण लोकेश एम को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से आरडब्ल्यूए के साथ सर्किलवार समीक्षा बैठकों के आयोजन का अनुरोध किया गया है। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण के साथ आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। इन बैठकों के आयोजन को दो माह से अधिक समय बीत चुका सर्किलवार समीक्षा बैठकों का आयोजन जल्दी से जल्दी किया जाए। किसी भी बैठक की सफलता मुख्य रूप से उसमें लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन पर निर्भर करती है। महासचिव केके जैन ने कहा कि ऐसी समीक्षा बैठकों से विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की स्पष्ट जानकारी प्राप्त होगी, लंबित कार्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित होगी तथा निवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें