नोएडा। पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास से एक शातिर बदमाश को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरनगर के भंगी भंगेला निवासी शिवम के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में गांव कुलेसरा में किराये पर रहता है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से छह मोबाइल और चाकू बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि वह मोबाइल स्नेचिंग करता है। नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि टीम ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।