अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुरासोफी में एक नव युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह परिवार के लोग जब जगाने गए तो देखा कि कमरे में अभिषेक उर्फ निरहू का शव पंखे से लटक रहा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुबारकपुर नगर के मोहल्ला पुरा सोफी निवासी अभिषेक चौधरी उर्फ निरहू 18 वर्ष का शनिवार को कमरे में पंखे के हुक के सहारे लटकता मिला। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार को रात में रोज की तरह भोजन के बाद सभी लोग सोने चला गया। सुबह को जब देर तक कमरा नहीं खुला तो जगाने के लिए परिजन पहुंचे तो वह पंखे से लटक रहा था। थानाध्यक्ष मुबारकपुर शशिमौलि पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।