फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने से किया इन्कार

Sat, 11 Oct 2025 02:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह से वेतन न मिलने से नाराज आउटसोर्स कंपनी जीरो वेस्ट के कर्मचारियों ने शुक्रवार से घरों से कूड़ा उठाने से इन्कार कर दिया। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से शहर में सफाई का संकट खड़ा हो गया है। गलियों में गंदगी के ढेर लग गए हैं। कर्मचारी वेतन भुगतान के बाद काम पर लौटने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत सेलाकुई ने जीरो वेस्ट कंपनी को घरों से कूड़ा उठान का ठेका दिया है। कंपनी के 26 कर्मचारियों को बीते छह माह से वेतन नहीं मिला है। इसके कर्मचारियों के सामने राशन जुटाने और बच्चों की फीस भरने का संकट पैदा हो गया है।

शुक्रवार से कर्मचारी वेतन भुगतान होने के तक कार्य बहिष्कार पर चले गए। कर्मचारियों ने सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर को समस्या बताई। विधायक ने अधिशासी अधिशासी अधिकारी को कर्मचारियों के वेतन के भुगतान के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी आरडी पाठक ने बताया कि तीन दिनों में कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से काम पर वापस लौटने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें