प्लॉट पर निर्माण की समयसीमा की जांच वर्क सर्कल करेंगे
-अभी तक जिम्मा नियोजन विभाग का था, सख्ती के लिए प्राधिकरण ने किया बदलाव
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने आवंटित प्लॉटों पर निर्माण कार्य पूरा कराने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब प्लॉटों की जांच और निगरानी की जिम्मेदारी नियोजन विभाग से छीनकर सीधे संबंधित वर्क सर्किल के अधिकारियों को सौंप दी गई है।
प्राधिकरण के नियमों के अनुसार, आवंटियों को लीज डीड के 3 से 5 साल के भीतर निर्माण पूरा करना अनिवार्य है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग निवेश या खरीद-फरोख्त के उद्देश्य से प्लॉट खाली छोड़ देते हैं। एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि इस लापरवाही को रोकने के लिए नई व्यवस्था के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब वर्क सर्किल अधिकारी मौके पर जाकर जांच करेंगे कि आवंटी ने नक्शा पास कराया है या नहीं और निर्माण शुरू हुआ या नहीं। सर्किल अधिकारी इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जीएम और एसीईओ को सौंपेंगे, ताकि तय समय सीमा का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। ब्यूरो