फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो बार डसने पर भी महिला डरी नहीं, सांप को बोरे में किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद/ मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा दुर्गविजय राय (खेताबपुर) गांव में सोमवार की भोर में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। सांप के दो बार डसने के बाद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और सांप को पकड़कर बोरे में बंदकर कर शोर मचाने लगी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। गांव निवासी नागेंद्र यादव ने बताया कि पत्नी पूनम यादव (40) रविवार की रात परिजनों को खाना खिलाकर और स्वयं भोजन किया। इसके बाद बेटी खुशी और पुत्र निखिल के साथ छत पर सोने चली गई थीं। रात में पूनम बेटी के साथ नीचे कमरे में आकर सो गई। इसी दौरान सांप ने उसे गर्दन व छाती पर डस लिया। सांप के दो-दो जगह डसने के बाद भी पूनम ने हिम्मत नहीं हारी और सांप को हाथों से पकड़कर बोरी में डालकर बांध दिया और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर परिवार के सदस्यों की घटना की जानकारी हुई, लेकिन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उधर, परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर मृतका के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग बिलख रहे परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने में जुटे रहे। शादियाबाद थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें