जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव में छह दिन पहले रंजिश के चलते विवाद होने पर जानलेवा हमला करने में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में पुलिस ने एक वांछित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गनूपुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह दिन पहले 20 अक्तूबर को कुछ लोगोंं ने शराब पीकर गाली गलौज की थी। तभी गांव के जगदीश के द्वारा एतराज करने पर छह लोगों के द्वारा परिवार व जगदीश के साथ लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया गया था। जगदीश के सिर में चोट लगने के साथ ही परिवार के लोग घायल हो गए थे।
मामले में योगेश, राजेश, हरिओम, प्रमोद, शंकर पाल, धर्म पाल सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। जबकि थाना पुलिस ने एक आरोपी शंकर पाल को बीते दिन गांव नजदीक से पकड़ कर गनूपुरा न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज गया है।
थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया वांछित छह अभियुक्तों में से एक को पकड़ न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद