फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वीवीआईपी लिटिल चैंप्स की टीम ने 133 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
वीवीआईपी लिटिल चैंप्स की टीम ने 133 रन से जीता मैच
विज्ञापन

नोएडा संवाद। सेक्टर-127 स्थित ओपी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर वीवीआईपी लिटिल चैंप्स और नोएडा टाइगर्स के बीच जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप सीजन-8 का फाइनल मुकाबला खेला गया। नोएडा टाइगर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लिटिल चैंप्स की टीम ने 206 रनों का स्कोर बनाया। श्रेष्ठ त्यागी ने 81 और यजुर तेवतिया ने 38 रनों की पारी खेली। नोएडा टाइगर्स की टीम की तरफ से कमरूद्दीन ने पांच विकेट झटके। 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा टाइगर्स की टीम 73 रनों पर ही सिमट गई। अक्षय चांद ने 23 और कविश ने 10 रन की पारी खेली। लिटिल चैंप्स की तरफ से आर्यन चौहान और यजुर तेवतिया ने तीन-तीन विकेट झटके। यजुर तेवतिया को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। श्रेष्ठ त्यागी को बेस्ट बल्लेबाज और कमरूद्दीन को श्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें