फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑपरेशन थिएटर में नवाचार पर हुई चर्चा

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कासना ​स्थित जिम्स में नेशनल एनेस्थीसिया और ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट डे पर आय
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम इनोवेशन इन ऑपरेशन थिएटर एडवांसिंग सेफ सर्जिकल केयर रही। विशेषज्ञ व्याख्यान, पोस्टर प्रतियोगिता, छात्र प्रस्तुतियां, नुक्कड़ नाटक तथा ऑपरेशन थिएटर में नवाचार और रोगी सुरक्षा पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने सुरक्षित शल्य चिकित्सा सुनिश्चित करने में ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। डॉ. गरिमा ने ऑपरेशन थिएटर में नवाचार, आधुनिक तकनीकों और मरीजों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. बृज मोहन, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. नाजिया, डॉ. जया भारती,अर्पिता आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें