रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर बांगर गांव में हजरत बाबा बाहर शाह का 45वां सालाना उर्स अकीदत और एहतराम के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान दरगाह परिसर में चादरपोशी और फातिहा ख्वानी की रस्म अदा की गई। दूर-दराज से पहुंचे जायरीनों ने दरगाह पर हाजिरी लगाई और मुल्क में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ मांगी।
उर्स के दौरान दरगाह परिसर में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में लंगर का भी आयोजन किया गया। मुख्य आयोजक नासिर भाटी ने बताया कि उर्स में देश के विभिन्न हिस्सों से अकीदतमंद पहुंचे।