फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उखड़ी फर्श बनेगी, पार्कों की सूरत बदलेगी, 80 बेंच लगेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन


-नोएडा प्राधिकरण ने शुरू किया काम, निवासियों को राहत

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 82 स्थित पॉकेट-सात की सूरत बदलेगी। नोएडा प्राधिकरण पॉकेट में 80 बेंचें लगवाएगा। पार्कों की हालत सुधरेगी और पॉकेट में बने हट में नया पेंट होगा। सेक्टर 82 पॉकेट सात के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनके सोलंकी ने बताया कि काम शुरू हो गया है। फिलहाल 32 सीटें आ चुकी हैं, जिनमें से कई लग चुकी हैं। इसके अलावा पेड़ों की छटाई होगी। फुटपाथ में लगे टूट चुके पत्थरों को बदला जाएगा। पॉकेट में बने दोनों हट का पुनर्निमाण किया जाएगा। इसके अलावा ओपन जिम की उखड़ी फर्श को हटाकर नई फर्श तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि यहां की समस्याओं को अमर उजाला ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बीते कई महीनों से पॉकेट के लोग इन सभी समस्याओं के परेशान थे। पार्कों की बदहाल स्थिति के चलते लोगों ने पार्कों में आना बंद कर दिया था, लेकिन अब इनकी सूरत बदलने से पॉकेट के निवासियों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें