फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल, सिसोदिया की सच्चाई जनता के सामने आई : वीरेंद्र सचदेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा ने सीएजी की रिपोर्ट विधानसभा में पेश करने का किया स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा ने सीएजी की रिपोर्ट विधानसभा में पेश करने का स्वागत किया है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में 10 साल से जिस लूट, भ्रष्टाचार और झूठ की राजनीति को छिपाने की कोशिश आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी कर रहे थे, उसकी सच्चाई अब सामने आ गई है। केजरीवाल के जहाज के डूबने की शुरुआत हुई है। सीएजी रिपोर्ट सरकार का लेखा-जोखा होता है और सरकार का फर्ज होता है कि इसे पटल पर रखे, लेकिन पिछली सरकार इसे न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद भी नजरअंदाज करती रही।
इधर, सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल घोटालेबाज हैं। अभी परत दर परत कई घोटालों के राज खुलने वाले हैं। सीएजी रिपोर्ट का आना और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के मामले की खबर का सामने आना सिर्फ इत्तिफाक नहीं है। लालू ने तो सिर्फ 214 करोड़ रुपये के घोटाले में सजा काटी थी, लेकिन दिल्ली का शराब घोटाला इससे दस गुना बड़ा है। नियमों को ताक पर रख कर शराब नीति को लागू किया गया। अपराध करने की अच्छी ट्रेनिंग लेकर केजरीवाल आए हैं। संलिप्त लोगों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, ताकि वह भ्रष्टाचार करने से पहले सौ बार सोचें। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि केजरीवाल के जहाज के डूबने की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल से बेदर्दी के साथ दिल्ली को लूटा : प्रवीण खंडेलवाल
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि 10 साल से बेदर्दी के साथ दिल्ली को लूटा गया है। 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान सरकार को हुआ। थोक विक्रेताओं का लाभ मार्जिन 5 से बढ़ाकर 12 फीसदी किया गया। सरकारी लैब्स में गुणवत्ता जांच की बात हुई, लेकिन कोई लैब स्थापित नहीं हुई। बिना गुणवत्ता जांच रिपोर्ट के शराब लाइसेंस जारी किए गए। इतना ही नहीं 51 फीसदी विदेशी शराब परीक्षण रिपोर्ट पुरानी व बिना तारीख की थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें