फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीआईसी में रफ्तार का रोमांच, पहले दिन की पहली रेस में अमन नागदेव ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन


-27 मिनट 46.631 सेकंड में रेस पूरी कर बने विजेता, एमिल हेयरडाल दूसरे और जेम्मा मूर तीसरे स्थान पर रहीं

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में शनिवार को रोमांच के साथ लीग का आगाज हुआ। इंडियन रेसिंग फेस्टिवल के तीसरे राउंड की पहली रेस में अमन नागदेव ने बाजी मार ली। उन्होंने 27 मिनट 46.631 सेकंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर रहे एमिल हेयरडाल उनसे 12.302 सेकंड पीछे रहे जबकि जेम्मा मूर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह शीर्ष तीन में दो पुरुष और एक महिला रेसर ने जगह बनाई।
रेस के परिणामों में विश्वास विजयराजू चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने विजेता से 15.923 सेकंड अधिक समय लिया। साचेल रोटगे 21.131 सेकंड के अंतर के साथ पांचवें और शहान अली मोहसिन 32.333 सेकंड के अंतर के साथ छठे स्थान पर रहे। केवन टैंडन ने 35.454 सेकंड के अंतर के साथ सातवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कुछ रेसर पूरी रेस नहीं कर सके। जॉन लैंकेस्टर ने 12 लैप दर्ज किए गए। इशान मदेश ने तीन, फैबिएन वोल्वेंड ने दो और शेन चंदरिया ने एक लैप पूरा किया। आदित्य पटनायक के नाम परिणाम सूची में शून्य लैप दर्ज रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें