फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुबह से शाम तक जारी रहा शह और मात का रोमांच, बच्चों में दिखा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीनियर आर्बिटर की मौजूदगी में हुआ टूर्नामेंट, खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वी को मात देने की जुगत में जुटे रहे , बच्चे की जीत की खुशी अभिभावकों और शिक्षकों के चेहरों पर भी झलकी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। अमर उजाला की ओर से आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले के पहले दिन शनिवार को शतरंज प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से शुरू हुई प्रतियोगिता देर शाम तक जारी रही। जिसमें बच्चों ने अपने रणनीति कौशल का परियच दिया। बच्चे मैच दर मैच धैर्य और एकाग्रता से शह और मात के खेल में जुटे रहे। अपने बच्चों को जीतता देख अभिभावकों और शिक्षकों के चेहरों पर भी खुशी झलक रही थी।



प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर आयु वर्ग के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के लिए सुबह 8 बजे से ही बच्चों का आना शुरू हो गया था। पंजीकरण से लेकर पहले राउंड तक अभिभावक और शिक्षक लगातार बच्चों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। शुरुआती राउंड से ही बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी चालें चलनी शुरू कर दीं। हर टेबल पर शह और मात की स्थिति बनती रही जिससे मुकाबले रोचक होते चले गए। जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ते गए, प्रतिस्पर्धा का स्तर और भी ऊंचा होता गया। सीनियर आर्बिटर की मौजूदगी में हुए टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ी अपने-अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देने की कोशिश में पूरी तरह जुटे रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन के मुकाबले समाप्त होने के बाद बच्चे बचे हुए राउंड में बेहतर प्रदर्शन के संकल्प के साथ रविवार को दोबारा लौटने की तैयारी में अमर उजाला के सेक्टर-59 स्थित कार्यालय से घर के लिए रवाना हुए।


खेल भावना को दी प्राथमिकता

आयोजन के दौरान खेल भावना को विशेष महत्व दिया गया। सभी प्रतिभागियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया और बच्चों को यह समझाया गया कि हार भी सीखने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। शतरंज बच्चों के मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह खेल न केवल एकाग्रता और धैर्य बढ़ाता है बल्कि निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें