नोएडा (संवाद)। सेक्टर-75 में विश्व हिंदू महासंघ की ओर से योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ। इस दौरान विशाल हिंदू सम्मेलन, हिंदू रत्न सम्मान और भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विपिन चौधरी, डॉ. महेश शर्मा, पंकज सिंह, रुद्र कुमार पाठक और बबिता चौहान मौजूद रहीं।