फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शांतिकुंज में तीन दिवसीय राष्ट्रीय परिव्राजक गरिमा शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदेव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

I

I
I

Iपरिव्राजक को बताया युग निर्माण मिशन का सच्चा प्रतिनिधिI

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में मंगलवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय परिव्राजक गरिमा शिविर का शुभारंभ हुआ। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने प्रतिभागियों को युग निर्माण का मूलमंत्र देते हुए कहा कि परिव्राजक युग निर्माण मिशन के सच्चे प्रतिनिधि हैं, जो समाज में जागरण, संस्कार और सेवा के सूत्रधार हैं। उन्होंने सेवा, साधना और संगठन पर आधारित जीवन शैली को युगधर्म बताया।
विज्ञापन


व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने कहा कि परिव्राजक देश-विदेश में 5000 से अधिक प्रज्ञा संस्थानों के माध्यम से रचनात्मक कार्यक्रमों का संचालन कर रहे हैं। इन परिव्राजकों की गरिमा और समर्पण को देखते हुए यह शिविर हर वर्ष आयोजित होता है। इस शिविर में विचारशील व्याख्यान और प्रशिक्षण कार्यशालाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नैतिक उन्नयन और मिशन के जन्मशताब्दी लक्ष्यों के प्रति दायित्वबोध जाग्रत करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें