ग्रेटर नोेएडा (संवाद)। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट मैदान पर चल रहे बाबूराम भाटी मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दूसरे राउंड में तीन मुकाबले खेले गए। आयोजक संगीत भाटी ने बताया कि पहले मैच में तिलपता लॉयंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में दस विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में दुजाना की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर मैच जीत लिया। लुकी मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मैच में जेबीएस ने दस विकेट के नुकसान पर 100 रन का लक्ष्य दिया जिसे कचेरा की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। तीसरे मैच में बादलपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जवाब में जेएसबी नयाना की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी।