फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
-एमिटी विश्वविद्यालय में हुए महिला कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबले
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अंतर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता में सोमवार को कबड्डी में महिलाओं के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित पहले सेमीफाइनल मैच की विजेता एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की टीम और दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज की टीम बनी।



पहले सेमीफाइनल में बायोटेक्नोलॉजी ने मारी बाजी
पहला मुकाबला एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की टीम और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के बीच हुआ। जिसमें मैच के पहले भाग में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की टीम ने 8 पाइंट बनाए। वहीं एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की टीम ने 17 पाइंट बनाए। मैच के दूसरे भाग में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज टीम ने 6 पाइंट बनाए। वहीं एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की टीम ने 21 पाइंट बनाए। इस तरह एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की टीम ने यह मैच 38-14 से जीतकर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में फॉरेंसिक साइंसेज को मिली जीत
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज की टीम और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज की टीम के बीच हुआ। जिसमें मैच के पहले भाग में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज की टीम ने 24 पाइंट हासिल किए। वहीं एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज की टीम ने 10 पाइंट हासिल किए। मैच के दूसरे भाग में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज की टीम ने 11 पाइंट हासिल किए। वहीं एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज की टीम मात्र 4 पाइंट बना पाई। इस तरह यह मैच एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज की टीम ने 35-14 से जीत लिया।
विज्ञापन



एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ने हासिल किया तीसरा स्थान
कांस्य पदक के लिए मुकाबला एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की टीम और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज की टीम के बीच हुआ। जिसमें एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की टीम ने कुल 59 पाइंट हासिल किए। वहीं एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज की टीम 32 पाइंट बना पाई। एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की टीम ने 27 पाइंट से जीतकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें