फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जर्जर सड़क और बारिश से सूरजपुर-दादरी मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। बारिश और जर्जर सड़क के चलते बुधवार को सूरजपुर-दादरी मुख्य मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी भरने से वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ा। इससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
सूरजपुर तिराहे से लखनावली मोड़ तक सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो जाता है। हादसे की आशंका के चलते चालक सावधानी से वाहन निकालते हैं, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरजपुर-दादरी मार्ग ग्रेटर नोएडा को दादरी और आसपास के गांवों से जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क की खराब स्थिति के कारण पिछले कई महीनों से जाम की समस्या बनी हुई है।जाम में फंसे वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा। कई लोग जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेते नजर आए। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें