नोएडा। आईएमएस के विद्यार्थियों ने माइक्रोसॉफ्ट का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और आधुनिक तकनीकी विकास की जानकारी दी गई। संस्थान की डीन मैनेजमेंट एवं सीआरसी डॉ. वर्तिका चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए किताबी ज्ञान के साथ उद्योग की कार्यप्रणाली समझना भी जरूरी है। वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव और भविष्य की व्यावसायिक संभावनाओं को समझने का अवसर देते हैं। ब्यूरो