फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आधुनिक पशु शवदाह केंद्र बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन्स (फोनरवा) ने मृत लावारिस एवं पालतू पशुओं के सम्मानजनक, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल अंतिम संस्कार के लिए आधुनिक पशु शवदाह केंद्र स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और महासचिव केके जैन ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) को पत्र लिखकर इस विषय पर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। फोनरवा ने पत्र में कहा है कि नोएडा में मृत पशुओं के शवों का समयबद्ध एवं वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करना आवश्यक है। कई बार उचित व्यवस्था के अभाव में मृत पशुओं के शव सार्वजनिक स्थलों अथवा आवासीय क्षेत्रों में पड़े रहने से दुर्गंध, गंदगी, संक्रमण की आशंका एवं पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें