फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा स्टाफ नर्सों का धरना

विज्ञापन
धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। नौकरी से हटाने के नोटिस के विरोध में स्टाफ नर्सों का मंगलवार को तीसरे दिन भी शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। इस दौरान सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। धरने में स्टाफ नर्स कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में सर्व हरियाणा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि नर्सों की मांगें जायज हैं। कर्मचारियों की मांगों को लेकर उन्होंने उच्चाधिकारियों से भी बात की है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें मानी नहीं जाती हैं, तब तक धरना जारी रहेगा। इन कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं निरंतर दी और इस मेडिकल कॉलेज की नींव को अपनी मेहनत से सींचा है। अब सरकार कर्मचारियों को बढ़ावा और प्रोत्साहित देने की बजाय उनकी नौकरियां छीन रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संबंध में शुक्रवार को पैदल मार्च निकाल कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इससे पूर्व सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों के साथ गेट बैठक की। इस मौके पर सर्व हरियाणा रोडवेज संघ रनवीर मलिक उपप्रधान, हरियाणा मेवात जिला प्रधान हामिद हुसैन, हरियाणा शिक्षक संघ प्रधान तैय्यब हुसैन, सर्व कर्मचारी जिला प्रधान पलवल राजेश शर्मा, सीसी मेंबर बिजली समुन खान, यूनिट प्रधान योगराज दीक्षित नूंह और वसीम अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें