फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 22वें दिन भी हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

नूंह। नगर परिषद नूंह के कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को 22वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद परिसर में धरना देते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया। हड़ताल को समर्थन देने के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। धरने को संबोधित करते हुए सुनील कुमार सिंघानिया ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर जल्द बातचीत कर समाधान करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें