माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के रजिस्ट्री विभाग में अधिवक्ताओं की नाराजगी का असर दिखने लगा है। लगातार तीसरे रविवार को भी रजिस्ट्री नहीं हुई। नोएडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने कहा कि रविवार को रजिस्ट्री विभाग खोलने का सरकार का आदेश है लेकिन यह किसी के भी हित में नहीं है। लोग वीकेंड में लगातार छह दिनों तक काम करने के बाद आराम करते हैं। यदि एक भी दिन आराम नहीं मिलेगा तो उनका जीवन अव्यवस्थित हो जाए और बीमारियों के शिकार भी होंगे। इसी बात पर अड़े अधिवक्ता पिछले तीन वीकेंड से लगातार हड़ताल पर हैं। इसका असर है कि आदेश जारी हुए तीन हफ्ते बीत गए, लेकिन एक भी रविवार को खुले दफ्तर में रजिस्ट्री नहीं हो सकी। जबकि अधिकारियों का कहना है कि इसको लेकर अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास लगातार जारी है।