नोएडा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों की भाषा पर पकड़ मजबूत करने और सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू की गई है। अब स्कूल की प्रार्थना सभा में रोजाना अखबार पढ़वाया जा रहा है। इसके तहत छात्र बारी-बारी से प्रमुख खबरें पढ़ते हैं, जिससे उनकी पढ़ने की क्षमता, उच्चारण और आत्मविश्वास में सुधार हो रहा है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि पहल से छात्रों में देश-दुनिया की जानकारी बढ़ेगी और वे समसामयिक विषयों से अपडेट रहेंगे। ब्यूरो