नोएडा(संवाद)। सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन शुक्रवार को सुदामा चरित्र और शुकदेव विदाई के प्रसंग सुनाए गए। कथा व्यास आचार्य मृदुल कांत शास्त्री महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की निस्वार्थ मित्रता का वर्णन करते हुए प्रेम, विश्वास और समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. कृष्ण गोपाल, ज्ञानानंद महाराज और अन्य संतों का सान्निध्य मिला। मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति और उपमुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर भी उपस्थित रहे। मुख्य यजमान डॉ. वीके गुप्ता और रीना गुप्ता रहे। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।