नोएडा। सेक्टर- 82 निवासी छह वर्षीय रिद्धि महाराणा उत्साह और अभ्यास के दम पर राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीता। सेक्टर-28 स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा रोजाना करीब दो घंटे अभ्यास करती है। केंद्रीय विहार -2 स्थित शितो-र्यू कराटे-डो एसोसिएशन में कोच देशदीपक त्यागी के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही है। रिद्धि ने ट्रेडिशनल ओपन शितो-र्यू कराटे चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीता। ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2025 में रजत पदक जीता। जिला कराटे चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक जीता और राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक जीता। रिद्धि के पिता रंजन कुमार महाराणा ने बताया कि वहा हमेशा कराटे प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए उत्साहित रहती है, वह अभ्यास को लेकर काफी अनुशासित है।