रबूपुरा (संवाद)। मीणा धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन मंगलवार को कथावाचक उमानंद शास्त्री ने श्रीकृष्णा रुक्मिणी विवाह व सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता और शुक्र देव पूजन की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जो सच्चे मन से भगवत कथा को सुनता है उसका भगवान कृष्ण और राधा रानी अवश्य कल्याण करते हैं। इस दौरान भक्तों ने झांकियां भी निकालीं। इस मौके पर गोपाल मीणा, ईश्वर सिंह, चतर सिंह, धर्मपाल सिंह, पवन शर्मा, राखी देवी, गुड्डी देवी, कमलेश देवी व शारदा देवी आदि मौजूद रहीं।