जहांगीरपुर (संवाद)। कस्बे में अग्रवाल परिवार की ओर से पितृपक्ष में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य अतुल कृष्ण ने सृष्टि वर्णन, शुकदेव-परीक्षित मिलन और सृष्टि विस्तार का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि मनु और शतरूपा से सृष्टि का आरंभ हुआ और मनु की संतान होने के कारण ही मनुष्य कहलाते हैं। कथा में देवहूति-कर्दम ऋषि प्रसंग और नवधा भक्ति के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। आचार्य ने ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि ज्ञानी व्यक्ति कड़वे वचनों को सकारात्मक दिशा में लेकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। इस दौरान लक्ष्मीनारायण अग्रवाल समेत आयोजन समिति के सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे।