फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कलश यात्रा के साथ कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-71 स्थित साई अपार्टमेंट में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत 51 पवित्र कलशों की भव्य यात्रा से हुई। इसमें सैकड़ों महिलाएं, बच्चे और भक्तजन भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कलश यात्रा के बाद कथा पंडाल में भागवत भास्कर पंडित धर्मपाल शास्त्री महाराज ने कथा का शुभारंभ किया। कथा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम पांच बजे से रात 7:30 बजे तक चलेगी। यह भक्ति पर्व 16 नवंबर 2025 तक जारी रहेगा, जिसके अंतिम दिन महाहवन और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान एसके अवस्थी, विकास कुमार, लोकेश पालीवाल, किरणपाल चौहान, रवि शर्मा, अशोक शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें