ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा दो स्थित बेंथनी कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह की थीम आशा के तीर्थयात्री रही। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने अपनी संस्कृति और मूल्यों से जुड़े रहने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या डॉ. शिल्पा मेरी ने कहा कि आशा हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की शक्ति देती है। उन्होंने बताया कि बच्चों की शिक्षा में विद्यालय के साथ परिवार की समान जिम्मेदारी होती है। नुक्कड़ नाटक धरती की पुकार, झूठा स्वाद और सच्ची बीमारी तथा पुलिस नृत्य, जिनमें विद्यार्थियों ने सामाजिक संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस मौके पर रेवरेंट डॉ. रैफी मंजली आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो