यमुना सिटी (संवाद)।
जेवर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में खुर्जा रोड स्थित संस्कार बैंक्वेट हॉल में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। कथा के पहले दिन आचार्य नरेश महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व और आध्यात्मिक महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मनुष्य को भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और सद्मार्ग की ओर ले जाने वाला दिव्य मार्गदर्शन है। भगवान के सुंदर स्वरूप का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस दौरान सुरेंद्र कौशिक, अजय वैध, दीपक छौंकर, चंद्रमोहन शर्मा और प्रियांशु गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।