रबूपुरा (संवाद)। जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को गोकुल के दर्शन कराने के लिए कस्बे के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्म की झांकियां सजाई जा रही हैं। सीताराम मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, गंगा मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, जौनमाना चामुंडा मंदिर और हनुमान मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। मंदिरों में आकर्षक लाइटें लगाई जा रही हैं। सीताराम मंदिर के पुजारी अवधेश शर्मा ने बताया कि बांके बिहारी के साज-सज्जा और शृंगार सामग्री की भी खूब खरीदारी हुई है।