फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रामपुर में आज से सजेगा अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का मंच

विज्ञापन
पदम छात्र स्कूल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे छात्र। संवाद
विज्ञापन
21 खंड से आए करीब 1750 खिलाड़ी लेंगे भाग
विज्ञापन

दो दिन छात्र और दो दिन छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पदम छात्र स्कूल रामपुर में बुधवार से अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं का मंच सजेगा। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में शिमला के 21 खंड से 1750 खिलाड़ी भाग लेंगे। दो दिन छात्र और दो दिन छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह करेंगे। प्रतियोगिता के पहले दो दिन छात्र वर्ग की सांस्कृतिक, एथलेटिक्स, जूडो और चेस की प्रतियोगिताएं होंगी। छात्र वर्ग में 850 खिलाड़ी भाग लेंगे। शुक्रवार और शनिवार को छात्रा वर्ग के मुकाबले होंगे। छात्रा वर्ग में 900 खिलाड़ी भाग लेंगी। विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में करीब 650 छात्राएं विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। पदम छात्र स्कूल में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता की प्रभारी जयंती धीमान ने बताया कि चार दिन तक पदम छात्र स्कूल में सांस्कृतिक और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें