आनी (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय आनी में मंगलवार को आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संघ के जिला प्रचारक पवन कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संचालक विनोद चंदेल ने की, जबकि खंड कार्यवाह रिंकू राणा, दीपक ठाकुर और महिला प्रभारी हंसा वर्मा ने सभी स्वयंसेवकों को शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ की सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने गणवेश में सुंदर मार्च किया। पथ संचलन कार्यक्रम की शुरुआत लवी मेला ग्राउंड से हुई और यह नया बस अड्डा, पुराना बस अड्डा, किरण बाजार से होते हुए रानी बेहड़ा और फिर ब्लॉक पहुंची। कार्यक्रम में आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, विनोद चंदेल और दीपक ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।