फोटो-
नोएडा। श्री गोवर्धन सेवा न्यास की ओर से आयुश्याम, एमवी प्रोफेशनल सोसाइटी और वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के सहयोग से सामूहिक गोवर्धन पूजा और दिवाली मंगल मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सेक्टर-51 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। शाम 6 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया। बच्चों और युवाओं की भक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात 8:30 बजे शुरू हुई गोवर्धन पूजा व डांडिया नाइट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के बाद जब डांडिया की धुन पर लोग थिरके तो पूरा वातावरण उल्लास और भक्ति से सराबोर हो गया। महिलाओं और युवाओं ने पारंपरिक परिधानों में डांडिया नृत्य कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में अन्नकूट प्रसादम का आयोजन किया गया। सीए भगवान दास गुप्ता, सीए मुकेश गुप्ता, सीए प्रीति गोयल, सीए मनीष पंगोरिया और शेलेंद्र मोहन समेत अन्य रहे। ब्यूरो