नोएडा। नोएडा स्टेडियम में मैच देखने के दौरान युवक का मोबाइल चोरी हो गया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लैटिनम सोसाइटी में रहने वाले राहुल सिन्हा 18 अक्टूबर को क्रिकेट मैच देखने गए थे। मैच देखने के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो