फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी में सपा की रैली के दौरान घंटों जाम रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी में सपा की रैली के दौरान जीटी रोड पर करीब पांच घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर वाहन रेंगते रहे। रैली खत्म होने के बाद भी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। उसके बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम के चलते लोग फंसे रहे। हालांकि वाहनों को निकालने के लिए पुलिस और यातायात पुलिस तैनात रही। दादरी में सपा की रैली मिहिर भोज पीजी कॉलेज में आयोजित की गई थी। उसके बराबर स्थित इंटर कॉलेज में पार्किंग स्थल बनाया गया था, जबकि गर्ल्स कॉलेज में हेलीपैड बनाया गया था। पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद रैली में आए लोगों ने जीटी रोड के दोनों किनारों पर ही अपने वाहन खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें