समाजवादी पार्टी द्वारा सरदार पटेल बल्लम भाई जयंती मनाई गई
नोएडा (संवाद)। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर की ओर से शनिवार को सेक्टर-53 स्थित महानगर कैंप कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने की, जबकि संचालन महानगर महासचिव विकास यादव ने किया। डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वहीं, विकास यादव और विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव ने समाजवाद के माध्यम से समानता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में विनोद प्रधान, विपिन चौहान, मनोज प्रजापति, गौरव यादव, रेणुका मेथी व सोनू कुमार मौजूद रहे।