फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुराने व्यावसायिक वाहन बदलने पर 10 साल तक टैक्स में 100 प्रतिशत छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवर्तन मेले में 71 वाहन मालिकों ने पेनाल्टी में छूट लेकर जमा किए 44 लाख रुपये से अधिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। एनसीआर में पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले व्यावसायिक वाहनों को हटाकर नए बीएस-6 और इलेक्ट्रिक वाहन लाने के लिए परिवहन विभाग ने परिवर्तन योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र पुराने ट्रकों और बसों को बदलकर नया या पुराना बीएस-6 अथवा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर अगले 10 वर्षों के देय कर और शुल्क में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। वाहन लोन पर खरीदने पर ब्याज में पांच प्रतिशत की छूट का भी प्रावधान है।
योजना की जानकारी देने के लिए शनिवार को गौतमबुद्ध नगर के संभागीय परिवहन कार्यालय में परिवर्तन मेला लगाया गया। इसमें एआरटीओ (प्रशासन) नंद कुमार, संभागीय निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि योजना एनसीआर में पंजीकृत बीएस-1, बीएस-2, बीएस-3 और बीएस-4 मानक वाले ट्रकों और बसों के मालिकों के लिए है। बीएस-3 और पुराने वाहनों को पंजीकृत स्क्रैपिंग केंद्र पर स्क्रैप कराना होगा। बीएस-4 वाहनों को स्क्रैप कराने या एनसीआर से बाहर बेचने का विकल्प मिलेगा। इनके बदले खरीदे जाने वाले वाहन बीएस-6 या इलेक्ट्रिक होने चाहिए और उनका पंजीकरण एनसीआर में होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया टैक्स की पेनाल्टी में छूट-
मेले में 32 लोगों ने मोबाइल नंबर अपडेट कराने और 105 लोगों ने बकाया टैक्स की पेनाल्टी में छूट की जानकारी ली। इनमें 71 वाहन मालिकों ने छूट का लाभ लेकर करीब 44 लाख रुपये का बकाया टैक्स जमा किया। अधिकारियों ने बताया कि डीजल और सीएनजी वाहनों के लिए मासिक फ्यूल वाउचर तथा इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर एकमुश्त वित्तीय सहायता का भी प्रावधान है। लोगों को योजना के पंपलेट और आवेदन पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें