ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय ईपीएफओ अखिल भारतीय खो-खो लीग के फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले गए। लीग का आयोजन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ग्रेटर नोएडा की ओर से किया गया। पुरुष वर्ग और महिला वर्ग में दक्षिण क्षेत्र की टीम विजेता बने। उपविजेता पुरुष वर्ग में पश्चिम क्षेत्र और महिला वर्ग में उत्तर क्षेत्र की टीम रहीं। फाइनल मुकाबला पुरुष वर्ग में दक्षिण क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र की टीम के बीच खेला गया। इसमें दक्षिण क्षेत्र की टीम विजेता बनीं। महिला वर्ग में दक्षिण क्षेत्र और उत्तर क्षेत्र की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। दक्षिण क्षेत्र की ही टीम विजेता बनीं। पुरुष वर्ग में मैन आफ द सीरीज केंद्रीय क्षेत्र की टीम के धर्मवीर को महिला वर्ग में उत्तर क्षेत्र की टीम से मयूरी चौहान को चुना गया। मुख्य अतिथि खो-खो खिलाड़ी सुनील कुमार भाटी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं बल्कि पारंपरिक भारतीय खेलों के संरक्षण एवं संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। ब्यूरो