फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मृत महिला के शव को लेकर धरने पर बैठा सपेरा समुदाय

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर(संवाद)। रीलखा गांव में श्मशान के लिए भूमि नहीं होने पर सपेरा समुदाय के लोग मृत महिला के शव को लेकर रविवार की देर शाम धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि श्मशान के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

गांव में रविवार की देर शाम बुजुर्ग महिला धनवंती नाथ 90 की मृत्यु हो गई। मृतक महिला के शव के साथ ग्रामीण धरने पर बैठ गये। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से प्रशासन द्वारा उन्हें श्मशान के लिए भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई है। बार-बार आश्वासन देने के अतिरिक्त उन्हें आज तक न्याय नहीं मिला। इससे पूर्व भी कई बार सपेरा समुदाय के लोग श्मशान के लिए मांग कर चुके हैं। जब भी समुदाय के किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो शव दफनाने के लिए यही समस्या सामने आती है। वहीं पूर्व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने भी गत वर्ष सपेरा समुदाय के एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद लोगों को श्मशान के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन प्रशासन और प्राधिकरण ने समुदाय के लोगों को आज तक जमीन उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें