नोएडा (संवाद)। सलारपुर स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान श्रीकृष्ण के जयकारों से पंडाल गूंज उठा।
कथा व्यास जितेंद्र व्यास महाराज ने नारद जी और सनकादि कुमारों के संवाद का प्रसंग सुनाया। उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को सांसारिक मोह से दूर रहने की प्रेरणा देती है। यह ईश्वर भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। कथा श्रवण से जीवन में सकारात्मक विचार, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना आती है।
इस दौरान अशोक भाटी, राजेश मिश्रा, मनोज मावी, बलजीत भड़ाना (बिंटू), मनोज त्यागी, पवन भड़ाना, विजेंद्र भड़ाना, सचिन भाटी और अमित भड़ाना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।