फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
- सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में सुबह से लगी भक्तों की कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा/दादरी । सावन के पहले सोमवार के मौके पर ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शिवालय सुबह से ही हर-हर महादेव औरबोल बम के जयकारों से गूंज उठे। शिव भक्तों ने सुबह सेक्टर-सोसाइटियों में स्थित शिवालयों और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर परिवार और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1, 2, अल्फा-1,2, गामा-1, 2, डेल्टा-1,2, ईटा-1,2, नॉलेज पार्क के अलावा दादरी, तिलपता, सादुल्लापुर, बिसरख समेत ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी ऐस डिवीनो, रक्षा अडेला, गौड़ सिटी, फ्लोरा हाइटेज, एसकेए मेट्रो विले, एनआरआई रेजीडेंसी के अलावा अन्य सोसाइटियों में बने शिव मंदिरों में भक्तों की सुबह से भीड़ देखने को मिली। शहर के प्रमुख मंदिरों में मंगला आरती के बाद ही दर्शन के लिए पट खोल दिए गए। भक्तों ने भगवान शिव का को फूल माला, बेल पत्र, शमी पत्र, जल-दूध आदि चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। इस दौरान कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वहीं रबूपुरा के भाईपुर गांव के पास स्थित ननकेश्वर महादेव में श्रद्धालु बड़ी तादाद में पहुंचे मंदिर में स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा दिल्ली एनसीआर के लोग भी शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। महंत रामकुमार मिश्र ने बताया कि सुबह 4 बजे से मंदिर में जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। 20 जुलाई से 23 जुलाई तक शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि मेले का आयोजन किया जाएगा। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने भगवान शिव का जलाभिषेक के बाद मंदिर में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर मेला कमेटी के साथ बैठक की गई। उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। वही मिर्जापुर, निलोनी,आछेपुर, फलैदा, रौनीजा समेत अन्य गांवों के मंदिरों में शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई।
उधर दादरी के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की लंबी लाइन देखने को मिली। बम बम भोले और हर हर महादेव के जय घोष से मंदिरों में वातावरण भक्तमय हो गया है। रेलवे रोड स्थित मंदिर के महंत कृष्णागिरी महाराज ने कहा कि सावन का पवित्र माह में चार सोमवार है।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के किए गए पुख्ता इंतजाम
मंदिरों में उमड़ी भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए। मौके पर पुरुष और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गईं थी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की गई। भक्तों को किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए मंदिर में प्रवेश और निकास का रास्ता अलग-अलग कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें