नोएडा। चाइल्ड पीजीआई की डेंटल, माइक्रोबाॅयलाजी समेत चार ओपीडी टावर-9 में चार फरवरी से शिफ्ट होंगे। महीने के अंत तक इन सभी विभागों का विस्तार हो जाएगा। यहां पर पहले की तुलना में अतिरिक्त सुविधाएं मरीजों को मिलेगी। पिछले डेढ़ साल से डेंटल, माइक्रोबॉयलाजी, पैथोलॉजी और रेडियालॉजी विभाग शिफ्ट करने के लिए टावर नंबर 9 में काम चल रहा है। संस्थान के अधिकारियों का कहना कि चार फरवरी से शिफ्टिंग का काम शुरू होगा। शहर में शुक्रवार को दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश की वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम रही। सबसे ज्यादा मरीज बुखार, सर्दी, खांसी के पहुंचे। ब्यूरो