फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता में 31 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रेनो प्राधिकरण ने रिहायशी व गैर रिहायशी श्रेणी में शुरू की है प्रतियोगिता
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की स्वच्छता मुहिम आवासीय सोसाइटियों के लिए स्वच्छता रैकिंग प्रतियोगिता की तारीख बढ़ाई गई है। पहले 9 जनवरी तक पंजीकरण कराए जाने थे। जिसकी तारीख 31 जनवरी कर दी गई है। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले पांच प्रतिभागियों को सिटी पार्क में आयोजित होने वाली पुष्प प्रदर्शनी में पुरस्कृत किया जाएगा। 26 फरवरी से 1 मार्च तक यह पुष्प प्रदर्शनी प्रस्तावित है। गैर रिहायशी संस्थाएं भी इसमें आवेदन कर सकती हैं। उनके लिए भी अन्य श्रेणी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय और सांत्वना पुरस्कार की समान धनराशि दी जाएगी। प्राधिकरण ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कई पैरामीटर तय किए हैं। इसकी जानकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर मिल सकेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें