फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पछवादून के सहसपुर ब्लॉक में तेजी से घट रहा लिंगानुपात

विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून क्षेत्र के सहसपुर ब्लॉक में लिंगानुपात तेजी से गिर रहा है। यहां एक हजार पुरुषों के मुकाबले केवल 873 महिलाएं हैं। जबकि बीते वर्ष यहां एक हजार पुरुषों के मुकाबले 985 महिलाएं थीं। चकराता ब्लॉक लिंगानुपात के मामले में सबसे आगे है। यहां लिंगानुपात 1348 है। यहां साल दर साल लिंगानुपात बढ़ता जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। सहसपुर ब्लॉक में घटते लिंगानुपात की जांच के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम गठित की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने जिलाधिकारी सविन बंसल के समक्ष वित्त वर्ष 2025-26 के लिंगानुपात की चार माह की रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। अप्रैल से जुलाई माह तक की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। विकासनगर ब्लॉक में वित्त वर्ष 2024-25 में एक हजार पुरुषों के मुकाबले में 939 महिलाएं थीं, जो अब बढ़कर 952 हो गई हैं। सहसपुर ब्लॉक में वित्त वर्ष 2024-25 में एक हजार पुरुषों के मुकाबले 985 महिलाएं थीं, अब यह संख्या घटकर 873 रह गई है। यह काफी चिंताजनक है। कालसी ब्लॉक में भी लिंगानुपात में बीते वित्त वर्ष की तुलना में काफी गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2024-25 में यहां लिंगानुपात 1048 था। यहां अब एक हजार पुरुषों के मुकाबले केवल 910 महिलाएं हैं। चकराता ब्लॉक का लिंगानुपात तेजी से बढ़ रहा है। यहां बीते वित्त वर्ष 2024-25 में लिंगानुपात 1070 था जो, अब बढ़कर 1348 तक पहुंच गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें