फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नहीं थम रहा बिजली कटौती का सिलसिला, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नए उपकेंद्र बनने के बाद भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं, सुचारू बिजली देने में निगम विफल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। निगम की ओर से करोड़ोंं खर्च करने के बाद भी बिजली आपूर्ति सुधर नहीं रही। बिजली का ढांचा इतना मजबूत नहीं है कि साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध करा सके। हर दिन सेक्टरों में तीन से छह घंटे तक कटौती हो रही है। साल 2026-27 में सवा सौ करोड़ रुपये की लागत से तमाम काम कराए जाने हैं। स्काडा के अंतर्गत भी करोड़ों की लागत से ढांचे को मजबूत करना है।
विज्ञापन

शहर में नए उपकेंद्र, पावर ट्रांसफार्मर, क्षमता वृद्धि जैसे कई काम बीते समय में कराए गए हैं। इसके बाद भी कटौती कम नहीं हो रही। मंगलवार को भी कटौती का सिलसिला बरकरार रहा। सेक्टर 20 के रहने वाली अग्रिमा सिंह ने बताया दोपहर के समय बिजली दो घंटे नहीं रही। रोजाना ऐसे ही कटौती की जा रही है। सेक्टर 76 के रहने वाले विशाल त्यागी ने बताया कि बार-बार कटौती की जाती है। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया व्यवस्था सुधारने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। जिन जगहों पर दिक्कत हो रही है वहां ज्यादा कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें