फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हरी सब्जियों का आया मौसम, महंगाई से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोछाभांवर। दीपावली के बाद नई सब्जियों की आवक बढ़ने लगी है। ग्राहकों को भाव में राहत भी मिलनी शुरू हो गई है। नया आलू 40 से 50 रुपये किलो है, जो पहले 60 से 70 रुपये किलो चल रहा था। गोभी भी 40 से 60 रुपये किलो पहुंच गई है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार अगले कुछ दिनों में नई हरी सब्जियों के भाव और भी गिरेंगे।
विज्ञापन

महानगर एवं आस-पास के ग्रामीण इलाकों के बाजारों में हरी सब्जियां बरुआसागर, मऊरानीपुर, चिरगांव, गरौठा, रक्सा, गुरसराय, शिवपुरी, ललितपुर आदि क्षेत्रों से आती हैं। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार मेथी की भाजी 60 से 80 रुपये, टमाटर 25 से 30, हरी मटर 230 से 250, प्याज 10 से 20, चना की भाजी 80 से 100 रुपये, अदरक 80 से 100, हरी मिर्च 30 से 40, धनिया 80 से 100, बैगन 20 से 30, कद्दू 20 से 30, तोरई 40 से 60, अरबी 20 से 30, लौकी 20 से 30 रुपये किलो है। बैगन, तोरई, अदरक के भाव पांच से 10 रुपये बढे़ हैं। जबकि धनिया, नया आलू, मेथी व चना की भाजी, गोभी, हरी मिर्च सहित कई सब्जियों के दाम उतरने लगे हैं। सब्जी विक्रेता प्रेम व निक्की राजपूत के अनुसार अब हरी सब्जियों का मौसम आ गया है। ऐसे में इनके भाव और कम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें